अशोक नगर: शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, छात्र-छात्राएं 29 मई तक करा सकते हैं पंजीयन
अशोकनगर संचालनालय तकनीकी शिक्षा मध्यप्रदेश की काउंसलिंग समय-सारणी के अनुसार शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में सत्र 2026-27के लिए डिप्लोमा पाठ्यक्रमो में कक्षा 10वीं पास छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गयी है। जिसमे प्रथम चरण में ऑनलाइन पंजीयन 29 मई तक किए जाएंगे। इस दौरान अभ्यर्थी अपनी पसंद के संस्थान और पाठ्यक्रम का चयन2 जून तक कर सकते हैं।