हज़ारीबाग: मरीज को निजी अस्पताल रेफर करने पर डॉक्टर पर आरोप, डीडीसी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया
हजारीबाग के उप विकास आयुक्त इम्तियाज अहमद ने डॉक्टर स्वीटी कुमारी पर मरीज को निजी अस्पताल रेफर करने की शिकायत पर सख्ती दिखाई है। पहले दुर्व्यवहार की शिकायत भी मिल चुकी है। सिविल सर्जन को जांच का आदेश दिया गया है और डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी होगा। सांसद मनीष जायसवाल ने भी कार्रवाई की मांग की है।