हज़ारीबाग: हजारीबाग में मूसलाधार बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, सड़कों पर जलजमाव से लोग परेशान #jansamasya
हजारीबाग में पहली मूसलाधार बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। कई इलाकों में जलजमाव हो गया और नालियों का गंदा पानी घरों में घुस गया। लोगों का आरोप है कि निगम ने समय रहते सफाई नहीं कराई। अब गंदगी से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने शीघ्र सफाई अभियान की मांग की है। नगर निगम के द्वारा जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया।