हज़ारीबाग: स्कूल तोड़ने की तैयारी से ग्रामीणों में आक्रोश, छात्रों का भविष्य संकट में
#jansamasya
हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड के जोरदाग गांव में बिना नया भवन बनाए स्कूल तोड़े जाने की तैयारी से हड़कंप मच गया है। छात्रों को अन्य विद्यालय भेजा जा रहा है, जहां पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने विरोध जताया और कहा कि जब तक नया भवन नहीं बनता, स्कूल नहीं हटाया जाएगा।