ग्वालियर गिर्द: माँ के साथ सो रही युवती समेत दो लड़कियाँ और एक लड़का फिर लापता
शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 2 लडकियो और एक लडके की गुमशुदगी दर्ज की है।पहली घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ले की है।12 जून को 17 साल की एक नाबालिग लडकी अचानक किसी काम की कहकर घर से निकली और वापस नहीं लौटी।इसी तरह सिंधिया नगर उरवाई गेट के पास रहने वाली बालिग लडकी 29 जून से गायब है।बरा गांव 15 साल का नाबालिग लडका भी रविवार से लापता है।