बबेरू: बबेरू कस्बे के डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे, दो साल पहले की थी कोर्ट मैरिज
Baberu, Banda | Oct 22, 2026 बबेरू कस्बे के डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने एक प्रेमी युगल ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर और मांग में सिंदूर भरकर सात फेरे लिए। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। इस शादी की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है,जानकारी के अनुसार,प्रेमी मनोज वर्मा और प्रेमिका सीमा तिंदवारी थाना क्षेत्र के मुंगुस गांव के बताये गए है।