नदबई: एसबीआई बैंक के सामने वाली गली में अज्ञात चोरों ने सर्राफा व्यापारी की दुकान को बनाया निशाना
नदबई शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित एसबीआई बैंक के सामने वाली गली में अज्ञात चोरों ने एक बार फिर सर्राफा व्यापारी की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने देर रात दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब दो घंटे तक आराम से दुकान खंगालते हुए सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए।