रफीगंज: रफीगंज पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
रफीगंज पुलिस ने रतन खाप गांव के अल्लाहु शाह एवं काशी विगहा के धीरज कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार अपराह्न 3:30 में थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि उक्त दोनों के विरुद्ध औरंगाबाद न्यायालय से वारंट निर्गत है। जिन्हें बहुत दिनों से तलाश की जा रही थी। काफी मशक्कत के बाद इनकी गिरफ्तारी संभव हो सकी है।दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।