काको: उत्तर सेरथू गांव से शराब निर्माण व बिक्री मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, कार्रवाई जारी
जहानाबाद। पाली थाना कांड संख्या-92/26 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब निर्माण एवं बिक्री के आरोपित गणेश मांझी, पिता स्वर्गीय रामफल मांझी, ग्राम उत्तर सेतु, थाना पाली, जिला जहानाबाद निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से दर्ज मामले में गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद कार्रवाई जारी है।