ऊंचाहार: छोटा सरबहदा गांव में अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरुस्कृत
ऊँचाहार ब्लाक क्षेत्र के छोटा सरबहदा गाँव में सोमवार की शाम, नागपंचमी के अवसर पर अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में 25 लोगों ने प्रतिभाग किया, जिसमें प्रथम स्थान पाने वाले शिवा पाल को रेंजर साइकल, दूसरा स्थान पाने वाले केतन सिंह को टेबल फैन व तीसरा स्थान पाने वाले कल्लू को दीवार घड़ी आयोजक विकास यादव द्वारा पुरुस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।