अशोक नगर: सोबत गांव के पास चलती बाइक से उछलकर गिरी 45 वर्षीय महिला घायल जिला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर जिले के सोबत गांव के पास चलती बाइक से उछलकर गिरने से एक महिला घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार खेजरा खुर्द निवासी चम्पा बाई पति गंगा विशन अहिरवार उम्र 45 वर्ष रविवार को दोपहर 3 बजे आरोन से घर जा रही थी। इसी दौरान सोबत गांव के पास महिला बाइक से उछलकर गिर गई। जिससे वह घायल हो गई। महिला के सिर में चोटें आईं हैं।