पहाड़ी: कामां में राजीविका कार्यालय पर हंगामा, मजदूरी मांगने पर महिलाओं के साथ मारपीट के आरोप
कामां में राजीविका मिशन कार्यालय पर मजदूरी मांगने पहुंचे दिव्यांग दंपती व महिलाओं से कर्मचारियों ने मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो कर्मचारियों को पूछताछ के लिए थाने ले गई,जबकि दो मौके से फरार हो गए।महिलाओं का आरोप है कि ₹9000 के बजाय ₹3000 ही दिए जा रहे थे,विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। बुधवार शाम 5 बजे पुलिस मामले की जांच में जुटी है।