लोहरदगा: भू-अर्जन भुगतान में तेज़ी लाने का निर्देश, 29 आपदा पीड़ितों को मिलेगी राहत राशि
लोहरदगा: उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में सोमवार को राजस्व, भू-अर्जन, आपदा प्रबंधन एवं आंतरिक संसाधन से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित भू-अर्जन भुगतान मामलों को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द निष्पादन का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने लोहरदगा बाईपास पथ निर्माण से जुड़े भू-अर्जन मामलों की समीक्षा करते हुए ज