कांके: समाहरणालय में उपायुक्त ने प्रशिक्षु उप समाहर्ताओं के साथ की समीक्षा बैठक
Kanke, Ranchi | May 4, 2026 समाहरणालय में सोमवार दोपहर करीब दो बजे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने प्रशिक्षु उप समाहर्त्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने उन्हें निर्देश दिया कि वे जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण रखें और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, निष्ठा, जवाबदेही और तेजी सुनिश्चित करें।