बहराइच: बहराइच में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा
बहराइच। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बहराइच पुलिस ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में यात्रा पुलिस लाइंस से शुरू होकर अस्पताल चौराहा और पानी टंकी होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और महिला पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।