दतिया: गंधारी गांव से अज्ञात कारणों से युवक लापता, पत्नी ने चिरुला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई
Datia, Datia | Apr 4, 2026 चिरुला थाना क्षेत्र के ग्राम गंधारी गाँव से अज्ञात कारणों के चलते एक युवक लापता हो गया। जिसको लेकर युवक के पत्नी चिरुला थाने पहुँचकर शनिवार दोपहर 01 बजे गुमशुदगी दर्ज कराई हैं। जानकारी के अनुसार पीड़िता महिला ममता पाल का 40 वर्षीय पति जो कि 02 अप्रैल की सुबह करीब 06 बजे घर से लापता हो गया जिसको हर जगह तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता न चला।