पातेपुर: बलिगांव पुलिस ने बेलादम गांव में एक घर से 810 लीटर विदेशी शराब और दो लग्जरी कारें ज़ब्त की
बलिगांव थाना की पुलिस ने मद्य निषेध इकाई पटना की सूचना पर बेलदाम गांव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक करकटनुमा घर से 810 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। गुरुवार की शाम 6 बजे थानाध्यक्ष राम निवास कुमार ने बताया कि छापेमारी जारी है। दो धंधेबाज मो शफी एवं मो एहतेशाम के विरुद्ध नामजद तथा दो अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।