गया टाउन सीडी ब्लॉक: रेल यात्रियों से चोरी किए 5 मोबाइल, 2 पर्स व 2 बैग के साथ 5 चोर गिरफ्तार: RPF इंस्पेक्टर
गयाजी जंक्शन पर आरपीएफ की टीम ने आपरेशन यात्री की सुरक्षा के तहत 5 लोगों को चोरी के 5 मोबाइल फोन के साथ किया गया गिरफ्तार। इस दौरान चोरों के पास से रेल यात्रियों के चुराए गए 2 जेंट्स पर्स एवं 2 सोल्डर बैग भी बरामद किया गया। इसकी जानकारी आज दिनांक 1 जून सोमवार की दोपहर 3 बजे के करीब गयाजी आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने देते हुए बताया।