जमुई: कैथा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध की हालत गंभीर, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से पटना रेफर किया
Jamui, Jamui | Oct 8, 2024 कैथा गांव के पास मंगलवार को दिन के करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रिपल लोडिंग बाइक असंतुलित होकर टहल रहे वृद्ध मो. शफी को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया और घायल वृद्ध को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।