जमुई: छोटपार गांव में वज्रपात के झटके से महिला की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Jamui, Jamui | Oct 9, 2024 जमुई जिले के चकाई प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत छोटपार गांव में मंगलवार की रात करीब 9:00 बजे आम के एक पेड़ पर वज्रपात हो गई।जिसके झटके से घर के पास खड़ी स्व: अशोक साह की पत्नी सुशीला देवी बेहोश होकर गिर गई। उंसके बाद परिजन द्वारा आनन फानन में महिला को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र चकाई लाया गया, फिर देर रात 12:30 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।