छतरपुर के चंद्रनगर में उधारी विवाद में राधे सिंह नामक युवक के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, दीपक मौर्य और श्यामसुंदर ने 15 फरवरी को उसे बंधक बनाया और अमानगंज में कैद रखा। डरा-धमकाकर पन्ना के केनरा बैंक से 4 लाख रुपये निकलवा लिए और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।