कराईकेला में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को सभी मतदान केंद्रों पर मैपिंग से वंचित मतदाताओं की सूची प्रकाशित की गई। इसका उद्देश्य वर्तमान मतदाता सूची का पूर्व गहन पुनरीक्षण सूची से मिलान कर सत्यापन सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने बताया कि 1 जनवरी 2023 की मतदाता सूची की प्रतियां पहले ही सभी बीएलओ को उपलब्ध करा दी गई थीं।