प्रतापगढ़: चिलबिला में ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान लैपटॉप की जगह पत्थर निकला, साइबर पुलिस ने दिलवाया पूरा रिफंड
प्रतापगढ़ के चिलबिला निवासी एक व्यक्ति ने अमेज़न से 61,450 रुपये का लैपटॉप ऑर्डर किया था, लेकिन पार्सल में पत्थर निकला। कंपनी द्वारा मदद से इंकार करने पर पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत की। सीओ ने शुक्रवार शाम 5 बजे बताया की साइबर क्राइम पुलिस की तत्पर कार्रवाई से पीड़ित को उसकी पूरी रकम वापस मिल गई है। पुलिस ने लोगों से पार्सल खोलते वक्त वीडियो बनाने की अपी