दारू: हाथी का तांडव: झरपो में बाउंड्री तोड़ी, लोधी में फसलें रौंदी, ग्रामीणों में दहशत
हाथी का तांडव: झरपो में बाउंड्री ढहाई, लोधी में फसलें रौंदी, ग्रामीणों में दहशत। झरपो और लोधी गांव में इन दिनों एक जंगली हाथी ने भारी उत्पात मचा रखा है। हाथी ने न सिर्फ किसानों की बाउंड्री वॉल ढहा दी, बल्कि खेतों में लगी मेहनत की फसल को भी तहस-नहस कर दिया। इससे क्षेत्र के किसानों में भारी भय और आक्रोश व्याप्त है।