कैराना: तितरवाड़ा गांव में तसव्वर हत्याकांड के वांछित 25 हजार के इनामी एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Aug 29, 2026 शामली जिले के कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा में गत सोमवार रात कुछ नकाबपोश लोगों की गतिविधियां देखकर ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया था, जिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से गांव निवासी 35 वर्षीय तसव्वर गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं, ग्रामीणों ने पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ लिया था।