शाहजहांपुर: शाहजहाँपुर में मिशन शक्ति 6.0: एंटी रोमियो टीम ने परीक्षा केंद्रों पर बढ़ाई सतर्कता
शाहजहाँपुर। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत एंटी रोमियो टीम ने जनपद भर में सुरक्षा व जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों और PET परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्धों की चेकिंग की। महिला अभ्यर्थियों को सुरक्षित माहौल देने के साथ 1090, 181 और 112 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस ने असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत देने का आग्रह किया।