मानपुर: कॉलर वाली बाघिन का 3 दिन से नही चल रहा पता, लोकेशन ट्रेस न होने पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम सर्चिंग मे जुटी
Manpur, Umaria | Jul 7, 2026 बाघो के लिए दुनिया भर मे मशहूर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में रेडियो कॉलर लगी एक बाघिन की पिछले तीन दिनों से पता नहीं चल रहा है और न ही उसकी लोकेशन ट्रेस हो रही है जिसके बाद वन विभाग मे हड़कंप मच गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम धमोखर बफर परिक्षेत्र के जंगलों में बाघिन की तलाश में लगातार सर्चिग अभियान चला रही है।