तारानगर: तारानगर में सड़क हादसों का कहर! 24 घंटे में दूसरा बड़ा सड़क हादसा, झाड़सर के पास बाइक-कार की भिंडत में 2 लोगों की गई जान
तारानगर में सड़क हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। 24 घंटे में दूसरा बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें साहवा तारानगर सड़क मार्ग पर फिर 2 लोगों की जान चली गई। ताजा मामला तारानगर तहसील के गांव झाड़सर कांधलान के पास का है, जहां तारानगर-साहवा रोड पर कार RJ 10 UB 1338 और बाइक की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतक दयावठ गांव के है।