बेंगाबाद: परिजनों ने नवदीप नर्सिंग होम पर मरीज को जबरन भर्ती करने और प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया
पचंबा थाना क्षेत्र स्थित नवदीप नर्सिंग होम में रविवार 2 बजे अस्पताल प्रबंधन पर मरीज को जबरन भर्ती करने और मानसिक प्रताड़ना देने का गंभीर आरोप लगाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बड़कीटांड़ निवासी दिलीप कुमार अपनी गर्भवती पत्नी सरिता कुमारी का इलाज कराने के लिए डॉक्टर नूतन लाल के पास नवदीप नर्सिंग होम पहुंचे थे।