हमीरपुर: हमीरपुर जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत जिला अस्पताल में 48 नए बेडों सहित अतिरिक्त वार्ड किया गया तैयार
बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशों का प्रभावी अनुपालन करते हुए जिला अस्पताल में तृतीय तल पर 48 अतिरिक्त बेडों का आधुनिक वार्ड तैयार कर संचालित कर दिया गया है। इससे भविष्य में मरीजों को बेड की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा तथा आकस्मिक परिस्थितियों में भी उपचार व्यवस्था अधिक सुदृढ़ एवं सुचारु