रोशन आनंद का बड़ा आरोप: "साज़िश के तहत मुझे जेल भेजा गया, भाई की कर दी गई हत्या"
सहरसा: ज्ञान बिंदु GS एकेडमी के डायरेक्टर Roshan Anand ने अपने भाई की हत्या को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें एक सुनियोजित साज़िश के तहत जेल भेजा गया, ताकि वे अपने परिवार के साथ खड़े न हो सकें।
रोशन आनंद ने कहा, "मुझे जेल में डालने के लिए हर स्तर पर कोशिश की गई। मेरी गैर-मौजूदगी का फायदा उठाकर मेरे भाई की हत्या कर दी गई। यह सब एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया गया।"
उन्होंने भावनात्मक अंदाज़ में कहा कि विरोधी पक्ष को पता था कि यदि दोनों भाई साथ रहते, तो परिस्थितियां अलग हो सकती थीं। इसी वजह से पहले उन्हें परिवार से दूर किया गया और बाद में उनके भाई को निशाना बनाया गया।
Bihar, India | Jun 26, 2026