मैनपुरी: बिछवा क्षेत्र में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, गांव के व्यक्ति पर अधिक शराब पिलाने का आरोप लगाया गया
क्षेत्र के ग्राम करनपुर निवरी निवासी कुलप सिंह की बीती शुक्रवार की रात्रि में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार की दोपहर 12:30 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने गांव के व्यक्ति पर अधिक शराब पिलाने का आरोप लगाया है।