अररिया: सीमावर्ती गांवों के समग्र विकास हेतु वीवीपी-2 की समीक्षा बैठक, खेल संस्कृति और आजीविका बढ़ाने पर चर्चा
Araria, Araria | Jul 4, 2026 जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन की अध्यक्षता में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अररिया जिले के चयनित 12 सीमावर्ती गांवों में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।