चौमूं: जयपुर में भाजपा मुख्यालय पर पद्मभूषण और पद्मश्री से सम्मानित होने वाले लोक कलाकारों ने भारतीय जनता पार्टी का थामा दामन
Chomu, Jaipur | Apr 14, 2024 लोकसभा चुनाव से पहले आज रविवार को जयपुर में पद्मभूषण पंडित विश्व मोहन भट्ट, पद्मश्री कालबेलिया डांसर गुलाबो सपेरा समेत 8 पद्म अवॉर्डी ने बीजेपी जॉइन की। उनके साथ डूंगरपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी सुशील जैन, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव रूपेश कांत व्यास समेत 12 से ज्यादा लोगों ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।