वारिसलीगंज: वारिसलीगंज के कुटरी गांव में पत्नी के साथ मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कुटरी के चंद्रमणि कुमार की पत्नी निभा देवी ने अपने पति, सौतन, सास व ननद परा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने आवेदन में कहा है कि उसकी शादी 25 वर्ष पूर्व हुई थी। कोई बच्चा नहीं हो सका। इस क्रम मेरे पति ने दूसरी शादी कर ली। अब सभी आरोपियों द्वारा मारपीट की जाती है। खाना भी नहीं दिया जा रहा है।