कोंच: खैरा निवासी विकलांग बुजुर्ग महेंद्र यादव की वंदे भारत से टक्कर, रेल लाइन पार करते समय मौत
Konch, Gaya | Aug 3, 2026 गुरारू बाजार से दवा लेने जा रहे सिमरा पंचायत के ग्राम खैरा निवासी महेंद्र यादव, 65, की रविवार शाम वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा रौना रेलवे गुमटी के पास हुआ। जानकारी के अनुसार महेंद्र यादव पैर से विकलांग थे और लाठी के सहारे चलते थे। वे खैरा गांव से टेम्पो से रौना रेलवे गुमटी तक आए और वहां से पैदल लाइन पार करने लगे। तभी हादसा हुई।