जहानाबाद: अब मुख्यमंत्री सुनेंगे आपकी शिकायत: 14 जुलाई से शुरू होगा राज्य स्तरीय ‘संवाद’ कार्यक्रम
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सहयोग कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। निर्णय हुआ कि प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को पटना में राज्य स्तरीय ‘संवाद’ कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसकी शुरुआत 14 जुलाई से होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मामलों की सुनवाई करेंगे।