उत्तराखंड में लागू किए गए सख्त नकल विरोधी कानून की सराहना अब राष्ट्रीय स्तर पर भी हो रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार द्वारा लिए गए इस ऐतिहासिक निर्णय की तारीफ करते हुए कहा कि इसके सकारात्मक परिणाम आज प्रदेश में साफ देखने को मिल रहे हैं।
वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की शुभकामनाओं और सराहना के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। CM धामी ने कहा कि यह प्रोत्साहन प्रदेश सरकार को युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने और युवा कल्याण के लिए और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की नई ऊर्जा देगा।
#UttarakhandNews #PushkarSinghDhami #RajnathSingh #NakalVirodhiKanoon #DoonHorizon