ठाकुरगंगटी: ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के गांवों में मुस्लिम समुदाय ने गुरुवार को बकरीद पर्व मनाया
ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने 28मई गुरुवार को अपने-अपने गांव के निकट ईदगाह में 9:00 बजे बकरीद का नमाज अदा किया।नमाज पढ़ने के बाद सबों ने किसी ने एक दूसरे को गले मिलकर तो किसी ने हाथ मिलाकर बारी-बारी से बकरीद की बधाई दिया।इस दौरान पूरे दिन चौक,चौराहा गांव आदि जगहों में आपसी भाईचारा के तहत काफी चहल-पहल देखने को मिला