शुजालपुर: शुजालपुर में तेज बारिश से राहत, नदी-नालों में बढ़ी पानी की उम्मीद
सोमवार दोपहर करीब 3 बजे से शुजालपुर में तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। मानसून सीजन में हुई इस भारी बारिश से किसानों और व्यापारियों को राहत मिली है। आधा सावन बीतने के बावजूद कम बारिश के कारण नेवज और जमधड़ नदियों में पानी की धार नहीं चल पा रही थी। बारिश के बाद अब नदी-नालों में पानी आने की उम्मीद बढ़ गई है। शुजालपुर में इस सीजन में अब तक 324 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई