इंदौर: आजाद नगर पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान 540 लीटर बीयर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, अलग-अलग राज्यों की नंबर प्लेट बरामद
Indore, Indore | Apr 8, 2025 इंदौर में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास 540 लीटर बीयर की खेप थी। यह बीयर तस्करी करने के लिए आरोपी अपनी कार में रखकर ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की कार से विभिन्न राज्यों के वाहन रजिस्ट्रेशन प्लेट भी जप्त की हैं, जिनका उपयोग आरोपी मौके का फायदा उठाकर करते थे। जिसमें आरोपियों के नाम गौरव सोलंकी और दीपक चौरसिया है।