इंदौर: भंवरकुआं थाने में दर्ज हुआ अमानत में खयानत का मामला, 2 महीने से कार लेकर फरार चल रहे आरोपी की तलाश जारी
Indore, Indore | Apr 8, 2025 इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया गया है। जिसमें फरियादी हर्ष शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि सुखलिया निवासी डेविड नामक व्यक्ति ने दो माह पूर्व उनकी गाड़ी किराए पर ली थी, जो अब तक वापस नहीं आई। इसके अलावा डेविड ने गाड़ी की कोई भी जानकारी भी हर्ष को नहीं दी है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।