इंदौर: बाणगंगा में कपड़ा कारोबारी से बेटे की नौकरी के नाम पर ढाई लाख की ठगी
Indore, Indore | Apr 8, 2025 इंदौर के बाणगंगा इलाके के कपड़ा कारोबारी के द्वारा शिकायती आवेदन बाणगंगा थाने में दिया गया था। जिस पर से जांच के बाद पुलिस के द्वारा नीलम पाराशर नामक एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। इस प्रकरण में बताया जा रहा है कि महिला के द्वारा कारोबारी के बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर ढाई लाख रुपए ले लिए गए थे। जिसमें खराब ने शिकायत दर्ज कराई है।