इंदौर: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के फरार सदस्य को पकड़ने पर लसूडिया पुलिस को बिहार पुलिस ने दिया ₹50,000 का इनाम
Indore, Indore | Apr 8, 2025 इंदौर के लसूडिया थाना पुलिस को बिहार पुलिस द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम मिला है। यह इनाम उन्होंने बिहार के वांटेड अपराधी भूपेंद्र सिंह खारवा को गिरफ्तार करने के लिए प्राप्त किया है। भूपेंद्र सिंह खारवा और उसके 2 साथियों को लसूडिया पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। जिसमें बताया जा रहा है कि भूपेंद्र सिंह खारवा का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से ताल्लुख है।