इंदौर: मेट्रो परियोजना की साइट से कॉपर प्लेट्स चोरी, कंपनी ने दर्ज कराई शिकायत, बाणगंगा इलाके की घटना
Indore, Indore | Apr 8, 2025 इंदौर में अलग-अलग फेस में मेट्रो प्रोजेक्ट का काम लगातार जारी है। इसी कड़ी में बाणगंगा इलाके में चल रहे हैं मेट्रो प्रोजेक्ट के काम में साइट पर से कॉपर की प्लेट चोरी होने का मामला सामने आया है। जिसमें कंपनी के प्रतिनिधियों के द्वारा है एक शिकायती आवेदन बाणगंगा थाने में दिया था। जिस पर से जांच के बाद इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।