कोल: इंजीनियर कॉलोनी को अवैध बताकर नोटिस भेजने के विरोध में महिलाओं ने सहकारी समिति कार्यालय का किया प्रदर्शन
Koil, Aligarh | Mar 21, 2024 थाना क्वार्सी इलाके की इंजीनियर कॉलोनी को ADA द्वारा अवैध बताते हुए नोटिस जारी किया गया है। नोटिस जारी किए जाने के विरोध में महिलाएं एकत्रित हो गई और सहकारी समिति कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया है। महिलाओं का आरोप है कि कॉलोनी को व्यवस्थित करने और सौंदर्यकरण के नाम पर लाखों रुपये वसूले गए हैं लेकिन उसके बावजूद ADA ने नोटिस दिया है।