कोल: थाना सासनी गेट क्षेत्र के अंतर्गत पति द्वारा पत्नी को किया प्रताड़ित, पत्नी पहुंची थाने
Koil, Aligarh | Mar 21, 2024 पति से प्रताड़ित महिला पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची है। महिला ने बताया कि आये दिन उसका पति मेरे साथ मारपीट करता है और मेरे बच्चों के साथ भी दुर्रव्यवहार करता है। इस संदर्भ में महिला के द्वारा गुरुवार करीब 12:00 अपने पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।