जहानाबाद: कोडौना के पास कार की टक्कर में किशोरी की मौत, 4 घायल, परिजनों में कोहराम
जहानाबाद के पटना-गया NH-22 पर कड़ौना के पास मंगलवार को तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसे में 16 वर्षीय गुंजा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।बताया जाता है कि गुंजा कुमारी अपने परिवार के दो अन्य लोगों के साथ एक बाइक पर सवार होकर शादी समारोह से लौट रही थी।