➡️ #शिक्षा_संजीवनी_अभियान: शासकीय स्कूल को 10 सेट डेस्क- बेंच, एलइडी टीवी, सीलिंग फैन, टेबल किए भेंट
विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल और कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मूलभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। अभियान के तहत जनसहभागिता से स्कूलों में डेस्क-बेंच, पर्याप्त विद्युत आपूर्ति, पंखे, प्रकाश व्यवस्था, ई लर्निंग टूल्स, क्रियाशील शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
इसी क्रम में सेवानिवृत शिक्षक मलाजपुर श्री प्रेमचंद करछले द्वारा चिचोली विकासखंड की शासकीय प्राथमिक शाला ढूमका ढाना में 10 सेट डेस्क बेंच डोनेट किए गए । ग्राम पंचायत मलाजपुर के सभी सदस्यों, सरपंच, सचिव एवं प्राचार्य, तथा श्री कांतिलाल यादव द्वारा उनका आभार व्यक्त किया। ईपीईएस मोहदा में शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत कक्षा 6वी, 7वी एवं 8वी में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के माता-पिता ने संयुक्त रूप से ईपीईएस मोहदा के लिए शाला प्रभारी को 3 सिलिंग फेन भेंट किये। इसी प्रकार शाला में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती ममता नागले के द्वारा अपनी सासु मां की स्मृति में प्राथमिक शाला चौढाढाना जन शिक्षा केन्द्र जम्बाड़ा को 54 इंच एलइडी टीवी, दो ऑफिस चेयर, एक टेबल भेंट किए।
जिला प्रशासन ने शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत जिलेवासियों से जनभागीदारी की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि विद्यालयों में डेस्क-बेंच, बिजली, पंखे, प्रकाश व्यवस्था एवं क्रियाशील शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने में सभी सहयोग करें। शिक्षक, पालक, जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं नागरिक अपने स्तर पर विद्यालयों की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहभागिता निभाएं।
सामूहिक प्रयासों से विद्यार्थियों के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण तैयार किया जा सकता है। सभी अभियान में सक्रिय भागीदारी कर ‘शिक्षा संजीवनी’को जनअभियान बनाने का आह्वान किया है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul