Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
किसान
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
महाराष्ट्र

उचेहरा: थाना मोड़ उचेहरा में पुलिस की सघन वाहन चेकिंग, चार लोगों पर चालानी कार्रवाई

Unchahara, Satna | Jul 5, 2026
ऊँचेहरा। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना मोड़ ऊँचेहरा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले चार लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने दी समझाइस।

MORE NEWS

कलेक्ट्रेट परिसर से दिनदहाड़े स्कूटी चोरी, CCTV में कैद हुआ शातिर चोर
सतना। संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर में दिनदहाड़े वाहन चोरी की वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। रघुराजनगर ग्रामीण एसडीएम कार्यालय में पदस्थ लिपिक शिवांक त्रिपाठी की स्कूटी (MP19 MU 9952) पार्किंग से चोरी हो गई। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक स्कूटी ले जाते हुए दिखाई दिया है। पीड़ित की शिकायत पर Madhya Pradesh Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी कलेक्ट्रेट परिसर से एक अन्य सरकारी कर्मचारी की स्कूटी चोरी हो चुकी है।#Satna #ScootyTheft #Collectorate #CCTV #CrimeNews VehicleTheft MadhyaPradesh SatnaPolice BreakingNews

कलेक्ट्रेट परिसर से दिनदहाड़े स्कूटी चोरी, CCTV में कैद हुआ शातिर चोर सतना। संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर में दिनदहाड़े वाहन चोरी की वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। रघुराजनगर ग्रामीण एसडीएम कार्यालय में पदस्थ लिपिक शिवांक त्रिपाठी की स्कूटी (MP19 MU 9952) पार्किंग से चोरी हो गई। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक स्कूटी ले जाते हुए दिखाई दिया है। पीड़ित की शिकायत पर Madhya Pradesh Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी कलेक्ट्रेट परिसर से एक अन्य सरकारी कर्मचारी की स्कूटी चोरी हो चुकी है।#Satna #ScootyTheft #Collectorate #CCTV #CrimeNews VehicleTheft MadhyaPradesh SatnaPolice BreakingNews

Unchahara, Satna | Jul 9, 2026

रिगरा हादसा: पांच युवाओं की मौत से मातम में डूबा परिवार, एक साथ उठीं चार अर्थियां

सतना। रिगरा के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने एक ही परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। हादसे में अंकुर पटेल, मृदुल पटेल, विजय पटेल, हरिशंकर पटेल और उनके करीबी रिश्तेदार संजीव पटेल की दर्दनाक मौत हो गई। पांचों मैहर के पूर्व विधायक स्वर्गीय लालजी पटेल के करीबी रिश्तेदार थे।मंगलवार को जब अंकुर, मृदुल, विजय और हरिशंकर के शव गांव पहुंचे तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। एक साथ चार अर्थियां उठीं और हजारों लोगों की मौजूदगी में नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई, जबकि संजीव पटेल का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नरौरा में हुआ।जो युवक कुछ घंटे पहले जन्मदिन की खुशियां मनाकर लौट रहे थे, वे अब अपनों की यादों में हमेशा के लिए बस गए। इस हादसे ने सिर्फ अंकुर, मृदुल, विजय, हरिशंकर और संजीव की जिंदगी ही नहीं छीनी, बल्कि एक पूरे परिवार के सपनों, उम्मीदों और मुस्कुरा�

रिगरा हादसा: पांच युवाओं की मौत से मातम में डूबा परिवार, एक साथ उठीं चार अर्थियां सतना। रिगरा के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने एक ही परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। हादसे में अंकुर पटेल, मृदुल पटेल, विजय पटेल, हरिशंकर पटेल और उनके करीबी रिश्तेदार संजीव पटेल की दर्दनाक मौत हो गई। पांचों मैहर के पूर्व विधायक स्वर्गीय लालजी पटेल के करीबी रिश्तेदार थे।मंगलवार को जब अंकुर, मृदुल, विजय और हरिशंकर के शव गांव पहुंचे तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। एक साथ चार अर्थियां उठीं और हजारों लोगों की मौजूदगी में नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई, जबकि संजीव पटेल का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नरौरा में हुआ।जो युवक कुछ घंटे पहले जन्मदिन की खुशियां मनाकर लौट रहे थे, वे अब अपनों की यादों में हमेशा के लिए बस गए। इस हादसे ने सिर्फ अंकुर, मृदुल, विजय, हरिशंकर और संजीव की जिंदगी ही नहीं छीनी, बल्कि एक पूरे परिवार के सपनों, उम्मीदों और मुस्कुरा�

Unchahara, Satna | Jul 8, 2026

राहगीर से लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
सतना। कोलगवां थाना पुलिस ने राहगीर से लूट की वारदात का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया वीवो मोबाइल, चांदी का ब्रेसलेट और वारदात में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स बाइक जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई की रात कृष्णनगर निवासी कन्हैयालाल सोंधिया से ओम स्पोर्ट्स के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल और चांदी का ब्रेसलेट लूट लिया था। जांच के दौरान पुलिस ने अंकुर द्विवेदी उर्फ छोटू पंडित, सचिन कुशवाहा और रोहित रजक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली, जिसके बाद लूटा गया सामान बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।#Satna #KolgawanPolice #LootCase #CrimeNews #PoliceAction SatnaNews BreakingNews

राहगीर से लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार सतना। कोलगवां थाना पुलिस ने राहगीर से लूट की वारदात का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया वीवो मोबाइल, चांदी का ब्रेसलेट और वारदात में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स बाइक जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई की रात कृष्णनगर निवासी कन्हैयालाल सोंधिया से ओम स्पोर्ट्स के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल और चांदी का ब्रेसलेट लूट लिया था। जांच के दौरान पुलिस ने अंकुर द्विवेदी उर्फ छोटू पंडित, सचिन कुशवाहा और रोहित रजक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली, जिसके बाद लूटा गया सामान बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।#Satna #KolgawanPolice #LootCase #CrimeNews #PoliceAction SatnaNews BreakingNews

Unchahara, Satna | Jul 7, 2026

डिवाइडर से टकराकर पलटा हाइवा, भीषण आग; चालक के नशे में होने की आशंका
सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र के रीवा रोड पर सोमवार रात तेज रफ्तार हाइवा डिवाइडर से टकराकर पलट गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। चालक समय रहते बाहर निकलकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भागते समय चालक लड़खड़ा रहा था, जिससे उसके नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि हाइवा पूरी तरह जल गया। पुलिस वाहन मालिक और फरार चालक की तलाश के साथ हादसे के कारणों एवं चालक के नशे में होने की आशंका की भी जांच कर रही है।#Satna #RewaRoad #HiwaAccident #FireAccident #KolgawanPolice RoadSafety BreakingNews SatnaNews MadhyaPradesh

डिवाइडर से टकराकर पलटा हाइवा, भीषण आग; चालक के नशे में होने की आशंका सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र के रीवा रोड पर सोमवार रात तेज रफ्तार हाइवा डिवाइडर से टकराकर पलट गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। चालक समय रहते बाहर निकलकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भागते समय चालक लड़खड़ा रहा था, जिससे उसके नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि हाइवा पूरी तरह जल गया। पुलिस वाहन मालिक और फरार चालक की तलाश के साथ हादसे के कारणों एवं चालक के नशे में होने की आशंका की भी जांच कर रही है।#Satna #RewaRoad #HiwaAccident #FireAccident #KolgawanPolice RoadSafety BreakingNews SatnaNews MadhyaPradesh

Unchahara, Satna | Jul 7, 2026

मेडिकल नशे पर पुलिस का डबल अटैक, 15 हजार के नशीले सिरप के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

सतना में मेडिकल नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में करीब 15 हजार रुपये कीमत का 76 शीशी नशीला कफ सिरप जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोलगवां पुलिस ने डिग्री कॉलेज के सामने संचालित रितिक रॉयल किंग फूड कैफे पर दबिश देकर संचालक रितिक यादव के कब्जे से 40 शीशी नशीला सिरप बरामद किया। वहीं रामपुर बाघेलान पुलिस ने जमुना-कोरिगवां मार्ग पर घेराबंदी कर बाइक सवार रामकिशोर कुशवाहा को पकड़ते हुए उसके पास से 36 शीशी नशीला सिरप और बाइक जब्त की। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस अब पूछताछ के आधार पर मेडिकल नशे के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।#Satna #MedicalDrug #NDPSAct #MPPolice #DrugFreeMP CrimeNews DrugControl

मेडिकल नशे पर पुलिस का डबल अटैक, 15 हजार के नशीले सिरप के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार सतना में मेडिकल नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में करीब 15 हजार रुपये कीमत का 76 शीशी नशीला कफ सिरप जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोलगवां पुलिस ने डिग्री कॉलेज के सामने संचालित रितिक रॉयल किंग फूड कैफे पर दबिश देकर संचालक रितिक यादव के कब्जे से 40 शीशी नशीला सिरप बरामद किया। वहीं रामपुर बाघेलान पुलिस ने जमुना-कोरिगवां मार्ग पर घेराबंदी कर बाइक सवार रामकिशोर कुशवाहा को पकड़ते हुए उसके पास से 36 शीशी नशीला सिरप और बाइक जब्त की। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस अब पूछताछ के आधार पर मेडिकल नशे के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।#Satna #MedicalDrug #NDPSAct #MPPolice #DrugFreeMP CrimeNews DrugControl

Unchahara, Satna | Jul 6, 2026

उचेहरा: थाना मोड़ उचेहरा में पुलिस की सघन वाहन चेकिंग, चार लोगों पर चालानी कार्रवाई - Unchahara News